
सारनी- 12 टेंपल फिल्म के बैनर के तले निर्माता अभिनेता श्री सी पी शर्मा जी द्वारा निर्मित एवं मुंबई के डायरेक्टर श्री दीप सारस्वत् जी द्वारा निर्देशित फिल्मी मसाला फिल्म भाई जी दबंग की शूटिंग बागडोना सपरा फीलिंग पॉइंट्स, श्री सांई सुपर बाजार, एम एंड एम मोटर्स, तथा जय भोले राइस मिल इत्यादि स्पॉट पर की गई.
फिल्म के क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर ग्रुप “सतपुड़ा के सिगर्स म्यूजिक एवं फिल्मस क्लब” के सहयोग से शूटिंग एवं क्लब के संस्थापक संचालक एवं फिल्म के मुख्य किरदारों में से अशोक विद्रोही ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त फिल्म के फिल्मांकन करने का प्रस्ताव फिल्म निर्माता तथा निदेशक महोदय को दिया गया था सतपुड़ा के हरी भरी वीदियो और बागडोना के कई स्पॉट को देखने के बाद बागडोना में फिल्म की शूटिंग का फाइनल निर्णय किया गया.

फिल्म के मुख्य किरदारों में प्रसिद्ध अभिनेता सी पी शर्मा, बिरजा नंदिनी शर्मा,मोहन तिवारी, अशोक विद्रोही, फिल्म अभिनेता जीसी चौरे, ज्योति मालवीय, संजय बावरिया,साक्षी तिवारी,नितिन कनौजिया,सुनील तिवारी, पूजा सनोदिया,मनीष तिवारी,इत्यादि ने मुख्य अभिनय किया. फिल्मांकन रमेश चौहरिया, मेकअप पलक शर्मा तथा स्टील फोटो शिवांशु शर्मा द्वारा किया गया.
सतपुड़ा के सिंगर म्यूजिक एवं फिल्म्स क्लब के कलाकार देव सोनी, नन्हे चंद्रवंशी,महेंद्र सिंह ठाकुर, घनश्याम मालवीय,कुबेर डोंगरे, कैलाश पाटिल, रमेश मालवीय,विजय साहू एवं क्षेत्र के व्यवसायी मनोज लिल्होरे,सीताराम साहू, अमित सपरा रवि मर्सकोले,मुकेश पहाड़े,विष्णु चौबे, आनंद,चंद्रशेखर,आदि दर्जनों कलाकारों ने फिल्म में अभिनय किया है.

सतपुड़ा आंचल में फिल्मांकन में जय भोले राइस मिल के संचालक संजय राय सपरा फिलिंग प्वाइंट के संचालक अमित सपरा तथा श्री साईं सुपर बाजार के संचालक सीताराम साहू जी का विशेष सहयोग रहा.
भाई जी दबंग जैसी बड़ी फिल्म की शूटिंग का सतपुडांचल में होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है लगातार बड़ी फिल्मों के क्षेत्र में शूटिंग होने से सतपुड़ा क्षेत्र की वादियां आने वाले समय में और भी बड़े प्रोडक्शनों को सतपुडांचल में शूटिंग करने के लिए प्रेरित करेंगे. जिससे क्षेत्र में अभिनय क्षेत्र में जुड़ी हुई प्रतिभाओं को मंच तो मिलेंगे ही क्षेत्र के लोगों को फिल्म जगत में अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद भी मिलेगी.
भाई जी दबंग की शूटिंग और फिल्माये गए गैंगवार वह अन्य दृश्य क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का विषय बने हुए है.




