
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले में 31 अक्टूबर को प्रस्तावित तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन, डीएफओ श्री नवीन गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पुलिस ग्राउंड बैतूल पहुंचकर कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, मंच संचालन, अतिथियों एवं हितग्राहियों के आगमन-निर्गमन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद अधिकारियों ने हेलीपेड स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।






