
पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 4 नवंबर को पोल शिफ्टिंग का कार्य कारगिल चौक तक किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल जोन- 2 के प्रबंधक ने बताया कि पोल शिफ्टिंग कार्य के चलते बुधवार को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक लिंक रोड की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से विद्युत कटौती समय में परिवर्तन किया जा सकता है।





