बैतूल – खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी की माफियाओं द्वारा वाहन से कुचलकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में आज स्थानीय लल्ली चौक पर जिला अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार और गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब खाकी भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सूबे में पैर पसार चुके माफिया राज को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग की।

मानव श्रृंखला बनाकर दी श्रद्धांजलि:
पुतला दहन के पश्चात, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने लल्ली चौक पर एक विशाल मानव श्रृंखला (Human Chain) बनाई । सभी ने दो मिनट का मौन रखकर कर्तव्य की बलिवेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीद टीआई स्वर्गीय दिलीप पुरी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस घटना के दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।