
सारनी विद्युत वितरण केंद्र के 33/11 केवी उपकेंद्र पाटाखेड़ा (सारनी) पर कल विशेष संधारण कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे।
जिसकी वजह से पाटाखेड़ा उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों की बिजली इस अवधि के दौरान गुल रहेगी तकनीकी आवश्यकताओं और रखरखाव कार्य की स्थिति को देखते हुए सप्लाई बंद करने या दोबारा चालू करने के समय में जरूरत के मुताबिक आंशिक परिवर्तन (संशोधन) किया जा सकता है।




