
भोपाल/बैतूल। मध्यप्रदेश गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 138 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इस बड़ी फेरबदल सूची में 10 सीनियर IPS अधिकारियों और 127 राज्य पुलिस सेवा (SPS/DSP रैंक) के अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मुख्य बदलाव और नई पदस्थापनाएं:
- डीजीपी के नए PSO: 2009 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी अवधेश कुमार गोस्वामी को पुलिस महानिदेशक (DGP) का नया PSO नियुक्त किया गया है।
- साइबर विंग में बदलाव: आईपीएस विनीत कपूर को साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग की महत्वपूर्ण कमान सौंपी गई है।
- मेट्रो शहरों में तैनाती: बड़ी संख्या में डीएसपी और सीएसपी स्तर के अधिकारियों को भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नरेट, पुलिस मुख्यालय और अलग-अलग अनुभागों (SDOP/CSP) में भेजा गया है। इसमें मनीष भारद्वाज को ACP कोतवाली (इंदौर) और मनोज कुमार को ACP एमपी नगर (भोपाल) बनाया गया है।







