भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हाई-सिक्योरिटी वाले विधायक विश्राम गृह (MLA रेस्ट हाउस) में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक और लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन ‘बॉस’ के आवंटित कक्ष में एक युवक और युवती कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों संदेही पुलिस की वर्दी में थे।
दिल्ली से लौटे विधायक तो उड़ गए होश
जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 नवंबर की है। विधायक दिनेश जैन दिल्ली के दौरे से लौटकर भोपाल स्थित विधायक विश्राम गृह के खंड-3 में अपने आवंटित कमरा नंबर 13-14 में पहुंचे थे। जब उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो भीतर का नजारा देखकर दंग रह गए। कमरे के अंदर पुलिस की वर्दी पहने एक युवक और एक युवती बेहद आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे।

हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे संदेही
विधायक को अचानक सामने देखकर कमरे में मौजूद दोनों वर्दीधारी बुरी तरह हड़बड़ा गए। पकड़े जाने के डर से दोनों तुरंत विधायक के सामने हाथ-पैर जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे और माफी मांगने लगे। इसके बाद वे जैसे-तैसे हड़बड़ी में कमरे से बाहर निकलकर वहां से भाग खड़े हुए।

विश्राम गृह के स्टाफ पर मिलीभगत का आरोप, चाबी कैसे मिली?
इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक दिनेश जैन ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि जब भी वे भोपाल से बाहर रहते हैं, तो सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत उनके कमरे की चाबी विश्राम गृह के मुख्य काउंटर पर मौजूद केयरटेकर के पास जमा रहती है। ऐसे में विधायक की अनुपस्थिति में किसी बाहरी या अनधिकृत व्यक्ति को कमरे की चाबी मिलना विश्राम गृह के स्टाफ की मिलीभगत या बेहद गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। विधायक ने इसे अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा और सरकारी परिसर की मर्यादा से खिलवाड़ बताया है।

विधानसभा सचिवालय में शिकायत, PWD ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक दिनेश जैन ने विधानसभा सचिवालय और मुख्य सचिव से इस सुरक्षा चूक की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय एक्शन में आ गया है। विश्राम गृह का रखरखाव संभालने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, विश्राम गृह में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तैनात स्टाफ से पूछताछ की जा रही है ताकि दोनों संदेही वर्दीधारियों की पहचान कर दोषियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जा सके।