
Betul Warehouse Blacklist – नान एफएक्यू मूंग मिलने पर मां चंडी वेयरहाउस को किया ब्लैक लिस्ट
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूंग उपार्जन केंद्र मां चंडी वेयरहाउस जीन में उपार्जित मूंग के भंडारण में अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर उपसंचालक कृषि, जिला विपणन अधिकारी डीएमओ मार्कफेड एवं जिला प्रबंधक, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन बैतूल के संयुक्त दल ने गोदाम का निरीक्षण कर भंडारित मूंग की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भंडारित मूंग के स्टेक की ऊपर की कुछ बोरियों में नान एफएक्यू मूंग पाई गई।
उप संचालक कृषि ने बताया कि निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने के बाद मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन द्वारा गोदाम संचालक के साथ किए गए अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई। इसके तहत क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा मां चंडी वेयरहाउस जीन को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही उक्त गोदाम में जिंसों के भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।