
gotmar mela pandhurna गोटमार मेले में श्रद्धालुओं एवं मेले में शामिल होने वाले लोगों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने की तैयारियां सुनिश्चित की हैं।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में मेले के दौरान चिकित्सा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

gotmar mela pandhurna
बड़ी और छोटी दोनों एंबुलेंस रहेंगी तैनात
मेले में पर्याप्त संख्या में बड़ी एवं छोटी एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। छोटी एंबुलेंस के माध्यम से ऐसे स्थानों से घायलों को तत्काल मेडिकल कैंप तक पहुंचाया जाएगा, जहां बड़ी एंबुलेंस का पहुंचना संभव नहीं होगा।
7 मेडिकल कैंपों में तैनात रहेगा चिकित्सा दल
मेले में कुल 7 मेडिकल कैंप स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक कैंप में 13 सदस्यीय चिकित्सा दल तैनात रहेगा। इसके साथ ही सिविल अस्पताल पांढुर्णा में भी पर्याप्त स्वास्थ्य अमला उपलब्ध रहेगा।

gotmar mela pandhurna
करीब 300 सदस्यीय स्वास्थ्य अमला रहेगा तैनात
मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग का करीब 300 सदस्यीय अमला चिकित्सा सेवाओं के लिए तैनात रहेगा।
दवाइयों एवं चिकित्सा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता
सभी मेडिकल कैंपों में आवश्यक दवाइयां, चिकित्सा सामग्री, पलंग, कुर्सियां, पेयजल, स्ट्रेचर एवं जरूरी जांच उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रातः 9 बजे तक ड्यूटी स्थल पर पहुंचना अनिवार्य
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी चिकित्सा दलों को प्रातः 9 बजे तक अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अर्चना कैथवास सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी चिकित्सा दलों के पृथक-पृथक ड्यूटी आदेश जारी कर जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।






