
hariom kushwaha
26 अक्टूबर 2026 को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में होने वाला भारतीय मजदूर संघ (BMS) का विशाल धरना प्रदर्शन आगामी दो महीनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय पर बीएमएस के घटक संगठन मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री हरिओम कुशवाहा hariom kushwaha ने अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी है।
हरिओम कुशवाहा का वक्तव्य और स्थगन की वजह
- सरकार का ठोस आश्वासन: प्रदेश महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी और नियमित कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने और एक महीने के भीतर सकारात्मक समाधान निकालने का ठोस आश्वासन मिला है। इसी कारण शीर्ष नेतृत्व ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
- कर्मचारियों में नई उम्मीद: उन्होंने स्पष्ट किया कि महासंघ हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत है। सरकार के इस रुख के बाद नगरीय निकायों के लाखों कर्मचारियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यदि तय समय सीमा में मांगे पूरी नहीं हुईं, तो महासंघ भविष्य की रणनीति तय करेगा।
SCN NEWS INDIA TV की लाइव डिबेट को मिले लाखों दर्शक
इस बड़े घटनाक्रम पर कल SCN NEWS INDIA TV पर एक विशेष लाइव डिबेट का आयोजन किया गया था, जिसमें कर्मचारी हितों और आंदोलन के स्थगन से जुड़े हर पहलू पर बेबाकी से चर्चा हुई।
- जबरदस्त व्यूअरशिप: इस लाइव डिबेट को देश और प्रदेश के लाखों दर्शकों ने एक साथ लाइव देखा
- इन प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया प्रसारण: दर्शकों ने इस महत्वपूर्ण बहस को अपने हाथों में मोबाइल के अलावा Jio सेटअप बॉक्स TV और एयरटेल Xstream सेटअप बॉक्स के माध्यम से अपने घरों में लाइव डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा, जिससे यह बहस पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। आदिवासी अंचल बैतूल के छोटे से शहर सारणी से scn news india के इस प्रयास की सभी दर्शकों ने सराहना की है। बता दे की scn news india की मेहतन को सराहना करते हुए jio , Airtel और Google ने राष्ट्रव्यापी डिजिटल प्लेटफार्म मंच स्थान दिया है। जिनके हम आभारी है। वहीं सभी दर्शकों का भी हम आभार प्रकट करते है।




