
Jan Sunvaai
जनसुनवाई में आमला तहसील के ग्राम छिपन्या पिपरिया निवासी टीकाराम यादव ने शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने आमला एसडीएम को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रभात पट्टन तहसील के ग्राम गेहूंबारसा निवासी रामसेवक लहरपूरे ने ग्राम में निजी कृषि भूमि पर लगे ट्रांसफार्मर का स्थल परिवर्तन कराए जाने के संबंध में आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने एमपीईबी के जीएम को शीघ्र प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।