
mp cm help line सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश
समीक्षा के दौरान जनजातीय कार्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग तथा तहसीलदार आठनेर से संबंधित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एवं कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राजस्व विभाग की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। लंबित शिकायतों में जिम्मेदारी निर्धारित कर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया।
श्रम पदाधिकारी को नोटिस जारी
संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता से संबंधित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर श्रम पदाधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की लंबित शिकायतों का शनिवार तक अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग सहित संबंधित विभागों को शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित आठनेर शिविर में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र को नोटिस देने के निर्देश दिए गए। कृषि, उद्यानिकी, खाद्य, ऊर्जा एवं सामाजिक न्याय विभाग को भी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार एवं फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को इनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
शिविरों में सभी जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल हो
आगामी पाढर में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में नागरिकों से शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में सभी जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।
जिला अधिकारियों को आवंटित ग्रामों में पहुंचकर स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए अधिकारियों को सक्रिय मैदानी भ्रमण करने तथा शिविरों से पूर्व ग्रामों में मुनादी कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग सहित संबंधित विभागों को शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।





