
mp pawor tcl देश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने कार्मिक हित को प्राथमिकता देते हुए तथा शासन के निर्देशानुसार विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। उन्होंने पदोन्नत हुए सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के हित में और अधिक समर्पण एवं दक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों के कुल 1402 कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से कार्मिकों का मनोबल बढ़ेगा तथा कंपनी की पारेषण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी। पदोन्नत कार्मिक अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रदेश की विश्वसनीय विद्युत पारेषण व्यवस्था को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
32 कैडर में दी पदोन्नति mp pawor tcl
एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन श्री धीरेंद्र सिंह ने
बताया कि इनमें प्रथम श्रेणी के 235, द्वितीय श्रेणी के 210, तृतीय श्रेणी के 426 तथा चतुर्थ श्रेणी के 531 कार्मिक शामिल हैं।कंपनी में कुल 56 प्रोमोशनल कैडर हैं। इनमें से 24 कैडरों में पदोन्नति प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पड़ी, जबकि शेष 32 कैडरों में निर्धारित नियमों एवं पात्रता के आधार पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया राज्य शासन के निर्देशों के तहत नियमानुसार संपन्न की गई है।





