mp scholarship भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना’ के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता 11 सितंबर से, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये
भोपाल: मध्य प्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने ‘भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना’ को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत संस्कृति विभाग के अंतर्गत ‘श्री कृष्ण पाथेय न्यास’ द्वारा एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
64 कलाओं और 14 विद्याओं में हुनर दिखाने का मौका
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा को निखारना है। प्रतियोगिता के माध्यम से 64 कलाओं और 14 विद्याओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 51 स्कूलों से कुल 102 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा।

विजेताओं को मिलेगी ₹1,00,000 की छात्रवृत्ति
चयनित होने वाले प्रत्येक मेधावी छात्र-छात्रा को प्रोत्साहन के रूप में 1,00,000 रुपये (एक लाख रुपये) की एकमुश्त छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी।
चयनित होने वाले प्रत्येक मेधावी छात्र-छात्रा को प्रोत्साहन के रूप में 1,00,000 रुपये (एक लाख रुपये) की एकमुश्त छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
- प्रतियोगिता की अवधि: ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन 11 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
- आवेदन कैसे करें: प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट
shrikrishnapatheynyas.comपर जा सकते हैं या विभाग द्वारा जारी क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करके सीधे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक रवीन्द्र कुमार सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में निर्देश जारी कर विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।