
mp school krishna janmashtami order 2026 मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में इस बार 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 तक ‘भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ पर्व बेहद उत्साहपूर्वक और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास है उद्देश्य
आदेश के मुताबिक, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के प्रति समझ विकसित करना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान स्कूलों में निम्नलिखित प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:
- लीलाओं का मंचन: भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी पावन लीलाओं का मंचन।
- नाट्य एवं नृत्य मंचन: श्री कृष्ण की शिक्षाओं, गीता ज्ञान और उनसे जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर आधारित नाटक और नृत्य प्रस्तुतियां।
- भ्रामक मिथकों पर व्याख्यान: भगवान श्री कृष्ण के संबंध में समाज में फैले भ्रामक मिथकों को तोड़ने के लिए विशेष व्याख्यान (Lectures) आयोजित करना।
- सांदीपनि विद्यालयों में विशेष आयोजन: विशेष रूप से ‘सांदीपनि’ नाम वाले विद्यालयों में गुरु-शिष्य परंपरा और महर्षि सांदीपनि से जुड़े प्रसंगों पर परिचर्चा व नाट्य मंचन किए जाएंगे।
फोटो और रिपोर्ट भेजनी होगी अनिवार्य
विभाग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय इन कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, कार्यक्रम संपन्न होने के बाद आयोजन के फोटो और पालन प्रतिवेदन (Compliance Report) को विभागीय ईमेल आईडी (
dpividhya@gmail.com) पर भेजना अनिवार्य किया गया है।




