
Mukhyamantri Jan Vishwas Abhiyan मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शनिवार को मंगल भवन आठनेर में क्लस्टर स्तरीय जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम आष्टी, हिडली, मेंढाछिंदवाड, सूकी, बड़ाली, गोडी घोघरा, अम्बाड़ा, बोथी, खैरवाडा, टेमनी, तथा कोयलारी सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया।
आंगनबाड़ी भवन निर्माण
शिविर में देवदास द्वारा जंगली जानवर से हुए नुकसान की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह में सर्वे कर प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए। धनोरा में राजस्व रिकॉर्ड संबंधी आवेदनों पर कलेक्टर ने तहसीलदार को आवश्यक जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं वार्ड क्रमांक-10 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के आवेदन पर कलेक्टर ने तहसीलदार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को स्थल का निरीक्षण कर उपयुक्त स्थान का चयन करने के निर्देश दिए। ग्राम बरखेड़ में घास मद की भूमि संबंधी आवेदन पर एसडीएम को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।




