
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान mukhyamantri jan vishwas abhiyan के तहत शुक्रवार को प्रशासनिक अमला शाहपुर विकासखंड के ग्राम आवरियां और तारा पहुंचा। अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री मंगल सिंह धुर्वे एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने दोनों ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

mukhyamantri jan vishwas abhiyan के दौरान ग्राम तारा में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीण तन्नू उइके ने बताया कि उनकी बेटी की मृत्यु को एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अंत्येष्टि सहायता की राशि प्राप्त नहीं हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने नाराजगी व्यक्त की और पंचायत सचिव को तत्काल 5 हजार रुपये की राशि आवेदक को उपलब्ध कराने तथा शेष राशि का भी शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंत्येष्टि सहायता में हुई देरी की राशि पर ब्याज की वसूली सचिव के वेतन से कर पात्र को दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत तारा के सचिव की दो वेतन वृद्धि रोकने और उन्हें हटाने के संबंध में भी सख्त निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत थानेगांव में अंत्येष्टि सहायता के प्रकरण लंबित होने की शिकायत पर संबंधित सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। ग्राम डोबारैयत में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नल-जल योजनाओं के सुचारू संचालन तथा नक्शा दुरुस्तीकरण के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। mukhyamantri jan vishwas abhiyan शाहपुर।






