
आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा nalkheda car hadsa से बेहद हृदयविदारक और दुखद घटना सामने आई है। जहाँ शनिवार, 19 सितंबर को मां बगलामुखी मंदिर के पास हुए इस कार हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी बरसाती नाले के तेज बहाव में बह जाने से उसमें सवार मासूम बच्चों व महिलाओं सहित सभी 8 लोगों की असमय मृत्यु हो गई ।
बता दे की शनिवार, 19 सितम्बर को सुबह करीब 9:30 बजे नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पास नाले में एक कार डूबी होने की सूचना प्राप्त होने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन आगर-मालवा द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहन को बाहर निकाला गया। मारुति एस-प्रेसो वाहन क्रमांक MP13 AF 7135 में 3 पुरुष, 2 महिला एवं 3 बच्चे सहित कुल 8 व्यक्ति सवार थे, जो सभी मृत अवस्था में पाये गये। सभी शवों को पोस्टमार्टम हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल भेजा गया।
nalkheda car hadsa सूचना मिलते ही कलेक्टर एवं एसपी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 19 सितम्बर की दरम्यानी रात्रि में हुई अतिवृष्टि के कारण मंदिर के पास बरसाती नाले में तेज बहाव आने से वाहन के बह जाने से यह दुखद घटना हुई। सात मृतक उड़ीसा के खोर्धा जिले के निवासी हैं एवं एक मृतक वाहन चालक तहसील बड़ौद जिला आगर-मालवा का निवासी है।
इस दुखद घटना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण अपडेट और तथ्य इस प्रकार हैं:
- मृतकों की पहचान और प्रयास: कार में सवार उड़ीसा के खोर्धा (भुवनेश्वर) के रहने वाले सात लोग उज्जैन से कार किराए पर लेकर नलखेड़ा दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस भीषण त्रासदी की खबर मिलने के बाद उड़ीसा सरकार भी सक्रिय हुई है और मृतकों के शवों को उनके गृह राज्य तक पहुँचाने की व्यवस्था की जा रही है। [
- प्रशासन की तत्परता: जिला एवं पुलिस प्रशासन आगर-मालवा ने सूचना मिलते ही तुरंत बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कलेक्टर और एसपी खुद रात-सुबह मौके पर डटे रहे और काफी मशक्कत के बाद क्रेन व गोताखोरों की मदद से डूबी हुई कार को बाहर निकाला जा सका।
- स्थानीय आक्रोश: इस बड़ी त्रासदी के बाद स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर काफी आक्रोश देखा गया है। लोगों ने मंदिर के पास बने इस बरसाती नाले पर सुरक्षा रेलिंग और उचित ऊंचाई वाले ऊंचे पुल (Bridge) के निर्माण की मांग को लेकर काफी हंगामा भी किया, क्योंकि भारी बारिश के दौरान यहाँ अक्सर पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ जाता है।
nalkheda car hadsa घटना अत्यंत दुःखद – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा के बरसाती नाले में कार बहने से 8 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु
- सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल टीम भेजकर वाहन को बाहर निकाला
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख आर्थिक सहायता देने के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में हुए सड़क हादसे पर गहन दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर ओडिशा से मध्यप्रदेश में धार्मिक यात्रा पर आए यात्रियों की सड़क हादसे में निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजन के प्रति आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यशासन की ओर से सभी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।





