भोपाल (NMMSS) मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिष्ठित परीक्षा प्रदेश भर में आगामी 04 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
आज दोपहर 12 बजे से वीसी (Video Conferencing) और प्रवेश पत्र लाइव
राज्य शिक्षा केन्द्र के संयुक्त संचालक श्री प्रद्युम्न जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा की तैयारियों को लेकर 22.09.2026 (आज) दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) आयोजित की गई है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू: आज दिनांक 22.09.2026 से परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जाने की सुविधा राज्य शिक्षा केन्द्र के आधिकारिक पोर्टल rskmp.in पर लाइव कर दी गई है।
वीसी में दिए निर्देश: इस वर्चुअल मीटिंग में सभी जिलों के जिला परियोजना समन्वयक (DPC), NMMSS परीक्षा प्रभारी/अधिकारी और समस्त ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कॉर्डिनेटर (BRCC) को उपस्थित रहकर छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया और परीक्षा संचालन की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।







