
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से scooty chori की एक बेहद हैरान कर देने वाला और मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल परिसर से करीब 17 दिन पहले चोरी हुई एक स्कूटी, भोपाल पुलिस से तो बरामद नहीं हो सकी, लेकिन वह सीधे ट्रैफिक पुलिस के हाईटेक कैमरों में कैद हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस चोरी की स्कूटी को कोई शातिर चोर नहीं, बल्कि खाकी वर्दी पहने एक महिला पुलिसकर्मी (लेडी कॉन्स्टेबल) बेफिक्र होकर दौड़ाती नजर आई है।
इस बात का भंडाफोड़ तब हुआ जब scooty chori स्कूटी की असली मालकिन के मोबाइल पर ट्रैफिक नियम तोड़ने का ई-चालान पहुंचा। चालान के साथ आई तस्वीर को देखकर पीड़ित महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।
अस्पताल परिसर से चोरी हुई थी स्कूटी
जानकारी के अनुसार, हमीदिया अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर नीलू की स्कूटी बीते 22 अगस्त को अस्पताल परिसर से ही चोरी हो गई थी। नीलू ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। घटना के 17 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और पीड़िता को गाड़ी मिलने का कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।
रेड लाइट जंप की फोटो से खुली पोल
मामले में नाटकीय मोड़ 2 सितंबर को आया, जब नीलू के मोबाइल फोन पर एक ई-चालान का मैसेज प्राप्त हुआ। यह चालान भोपाल के व्यस्त अपेक्स बैंक तिराहा से रोशनपुरा की तरफ जाते समय ‘रेड लाइट जंप’ (यानी ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने) के लिए काटा गया था।
जब नीलू ने scooty chori का ऑनलाइन चालान की डिटेल्स और उसके साथ आई कैमरे की फोटो देखी, तो उसमें एक लेडी कॉन्स्टेबल पुलिस की वर्दी में उसी चोरी की स्कूटी को ड्राइव करती हुई साफ दिखाई दे रही थी। यह चालान दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर ऑटोमैटिक कैमरे द्वारा जनरेट किया गया था।
सिस्टम और सुरक्षा पर खड़े हुए गंभीर सवाल
इस ई-चालान की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अब जनता के बीच यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा और चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी है, उसी की एक कर्मी चोरी की गाड़ी पर शहर में कैसे घूम रही है?
- क्या स्कूटी खुद उस महिला पुलिसकर्मी ने चुराई थी?
- या फिर पुलिस ने यह गाड़ी लावारिस या ज़ब्त हालत में बरामद की थी और बिना कानूनी प्रक्रिया या मालिक को सूचना दिए, इसका निजी इस्तेमाल किया जा रहा था?
चालान की फोटो सामने आने के बाद पीड़िता ने दोबारा पुलिस से संपर्क कर अपनी गाड़ी वापस दिलाने और दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी इस गंभीर लापरवाही और संदिग्ध मामले पर जांच की बात कह रहे हैं।





