
₹9 per litre starting September 1, आगामी त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में 1 सितंबर से भैंस के दूध के दाम सीधे ₹9 प्रति लीटर बढ़ जाएंगे। दूध उत्पादकों के संगठन ने कीमतों में भारी बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इतिहास में यह पहली बार है जब एक साथ दूध की कीमतों में इतनी बड़ी वृद्धि की गई है। ₹9 per litre starting September 1, आगामी त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका है।
थोक भाव ₹100 के पार, खुदरा में और बढ़ेगी कीमत ₹9 per litre starting September 1
मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (MMPA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तबेले के भैंस के दूध का थोक दाम वर्तमान में ₹93 प्रति लीटर से बढ़कर अब ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा। थोक कीमतों में ₹9 की इस बढ़ोतरी के बाद अब खुदरा (Retail) बाजार में खुला दूध ग्राहकों को ₹110 से ₹115 प्रति लीटर तक मिलने की आशंका है।
एसोसिएशन ने साफ किया है कि दूध की ये नई दरें 1 सितंबर से लागू होकर अगले साल 28 फरवरी तक (अगले छह महीनों के लिए) प्रभावी रहेंगी।
आखिर क्यों अचानक बढ़े दूध के दाम? ₹9 per litre starting September 1
एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक, दूध उत्पादन की लागत में पिछले कुछ समय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। तबेला मालिकों का कहना है कि:
- पशुओं के चारे (घास और पैरा) की कीमतों में भारी उछाल आया है।
- पशु आहार (दाना, चोकर, मक्का और कपासिया खली) की दरें 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं।
- इसके अलावा दवाइयों, बिजली और पशुपालकों की मजदूरी बढ़ने के कारण दूध के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गया था।
त्योहारों के बजट पर सीधा असर ₹9 per litre starting September 1,
1 सितंबर से होने वाली इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की रसोई के बजट पर पड़ेगा। अगले महीने से गणेशोत्सव, नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहार शुरू हो रहे हैं। ऐसे में दूध महंगा होने से बाजार में मिलने वाले मावा, पनीर, मिठाई, दही और छाछ जैसी डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी भारी तेजी आना तय है।





