
ब्यूरो रिपोर्ट
- कांग्रेस समाज से झूठ बोल रही है – हेमंत खंडेलवाल
- वीबी जी राम जी अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न
बैतूल। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीवीका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 के तहत जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मनरेगा मे हुए संशोधन को लेकर कांग्रेस समाज में झूठ परोस रही है। राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम नरेगा का नाम पहले कांग्रेस ने बदलकर मनरेगा किया था। महात्मा गांधी के विचारो का कभी कांग्रेस ने सम्मान नही किया महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के संकल्प को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार होते देखा जा रहा है।

कांग्रेस के दौर में विदेशी वस्तुए लेकर चलने वाले सम्मान पाते थे। आज खादी और स्वदेशी को सम्मान मिला है। जो गांधी जी के विचार वीबीजी राम जी विकसित भारत के लिए विकसित गांव की बात करता है। गांव की जरूरत के हिसाब से पंचायत अपने कामों का निर्णय लेगी। श्री खंडेलवाल ने कहा कि वीबीजी राम जी में बेरोजगारी भत्ता तो है ही वहीं भुगतान रूकने पर ब्याज भी सरकार चुकाएगी। लोगो को कृषि के कार्यो के लिए भी श्रम सहजता से उपलब्ध होगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि बीस साल पहले नरेगा की कमियों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दूर कर विकसित भारत के लिए वीबीजी राम जी लाया हैं जो आज की जरूरत के हिसाब से है। पहले राज्यो की भागीदारी कम होने से कांग्रेस के सत्ताधीश सिर्फ बंदरबाट में खुश थें ऐसे में वे भ्रम फैलाने का काम कर रहे है। हमें वीबीजी राम जी पर अच्छा अध्ययन करके उनके झूठ का जवाब देना है।

इस वैचारिक युद्व में सत्य की ही विजय होनी है। वीबीजी राम जी अधिनियम रोजगार पैदा करने वाला और मजबूत निर्माण के साथ साथ भ्रष्ट्राचार को मिटाने वाला साबित होगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन प्रभारी एवं प्रदेशउपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने कहा कि विकसित भारत की कल्पना विकसित गांव से साकार होगी आज के समय में रोजगार के साथ साथ स्थाई निर्माण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहे है। वीबीजी राम जी ग्रामीण भारत को सशक्त करने की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। जहां गांव की योजना गांव मे तैयार होकर पूर्ण होगी जिसकी निगरानी हाईटैक तरिके से की जानी है। मनरेगा में मनमानी सबने देखी है। ऐसे में जब भ्रष्ट्राचार पर प्रहार हुआ है तो कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। हमें चौपाल तक पहुंचकर अपने वीबीजी राम जी अभियान से मजदूर और किसान के हो रहे फायदे बताकर जनजागरण करना है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्थाई परिसंपत्तियों के निर्माण हेतू वीबीजी राम जी अभियान विकास खंड से लेकर ग्राम चौपाल तक चलेगा। इस अधिनियम से सौ दिन के रोजगार की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा। 9 प्रतिशत तक प्रशासकीय व्यय रहेगा जिससे प्रशासनीक निगरानी हर निर्माण की सहज होगी और भ्रष्ट्राचार पर लगाम लगेगा। श्री पंवार ने विगत दिनो पार्टी के चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान एवं प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए वीबीजी राम जी अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया है। कार्यशाला को जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक कृष्णा गायकी ने अभियान के तहत चलने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमो जो विकास खंड से लेकर ग्राम चौपाल तक होने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने एवं अंत में आभार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं अभियान के सह संयोजक महेश्वर सिंह चंदेल ने व्यक्त किया। इस कार्यशाला में विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डा.योगेश पंडाग्रे, गंगा उइके, जिलापंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, पूर्व िजला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनय भावसार , पूर्व नपाध्यक्ष एवं बैंक के पूर्व संचालक अनिल सिंह ठाकुर मंचासीन रहे। एक दिवसीय कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व सहाकरी बैंक के संचालक, सदस्य, सहकारी समितियों के सदस्य, जलाशय समिति के सदस्य, कृषि उपज मंडीयों के पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।





