
ब्यूरो रिपोर्ट
थाना मुलताई पुलिस ने ग्राम वलनी में मिले अज्ञात क्षत-विक्षत शव की 24 घंटे के भीतर पहचान कर हत्यारे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस को ग्राम वलनी में मिले क्षत-विक्षत अज्ञात शव के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए न केवल शव की पहचान करने बल्कि हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 30.01.2026 को ग्राम वलनी में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना मुलताई पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पूछताछ के दौरान सूचनाकर्ता गोमा उईके पिता मलकाराम उईके, निवासी ग्राम वलनी ने बताया कि दिनांक 30.01.2026 को सुबह लगभग 07:30 बजे वह बैल लेकर अपने खेत गया था, जहाँ उसने देखा कि खेत में चार-पाँच कुत्ते कुछ खींच रहे हैं। पास जाकर देखने पर दुर्गंध आई तथा वहाँ एक अज्ञात व्यक्ति का अत्यधिक क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे।





