
दीनू पवार
सांईखेड़ा :- *प्रियदर्शनी स्कूल, खेड़ीकोर्ट में विद्यालय का वार्षिक उत्सव “उड़ान – एक कदम सफलता की ओर” हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय सुखदेव जी पांसे (प्रदेश उपाध्यक्ष) म.प्र. कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व केबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में माननीय विशिष्ट अतिथियों के रूप में, श्री एस.एस. माथनकर (सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंता एवं अध्यक्ष लो. कु. समाज संगठन, औरंगाबाद), श्री बी. आर. लोखंडे (सेवानिवृत्त) उप संचालक, कृषि म.प्र.शासन, श्रीमती मधुबाला देशमुख (सेवानिवृत्त व्याख्याता) मणिकर्णिका पुरस्कार प्राप्त एवं पूर्व अध्यक्ष, लायंस क्लब, बैतूल,श्री आशीष दीवान (प्रांतीय अध्यक्ष) शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, डॉ. खुशराज धोटे (प्रदेश अध्यक्ष) स्वयंसेवी संस्थाएं महासंघ म.प्र.,रामवीर सिंह (उपसंचालक्) कृषि म. प्र.शासन बैतुल तथा श्री रामभाऊ जी उघड़े (संस्थापक, स्नेह मानव कल्याण सेवा संस्थान, बैतूल), श्री कृष्णकांत पंडोंले (प्राचार्य )जन शिक्षा केन्द्र खेड़ीकोर्ट, श्री रवीन्द्र कुमार देशमुख (CAC) जन शिक्षा केन्द्र खेड़ीकोर्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।
*कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नरेंद्र जी करोले (पटेल) के द्वारा की गयी।*
*कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।*
*मुख्य अतिथि माननीय सुखदेव जी पांसे ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
*कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से श्री सतीश कुमार उघड़े द्वारा सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया(प्रबंध संचालक) एवं प्राचार्य महोदय द्वारा सभी माननीय अतिथियों, पालकगण, शिक्षकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय वॉगद्रे द्वारा किया गया एवम समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।*




