
ब्यूरो रिपोर्ट
लोकायुक्त की टीम ने छिंदवाड़ा सीएमएचओ ऑफिस में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को 50000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। वह दिव्यांग नर्सिंग ऑफिसर से रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते ही जितेंद्र यदुवंशी को पकड़ लिया। वह नर्सिंग ऑफिसर पुष्पा बरकड़े से रिश्वत ले रहा था। उनकी बीमारी को देखते हुए कलेक्टर ने जनसुनवाई में उन्हें सीएमएचओ ऑफिस में अटैच करने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के निर्देश को ठेंगा दिखाते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत की मांग कर रहा था। बिना रिश्वत के वह फाइल बढ़ा नहीं रहा था। साथ ही कह रहा था कि बिना रुपए लिए फाइल को आगे नहीं बढ़ाएंगे। इसके बाद पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर ने लोकायुक्त में शिकायत की। लोकायुक्त ने सत्यापन में मामले को सही पाया है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। अब सीएमएचओ ऑफिस में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।