
ब्यूरो रिपोर्ट
थाना मुलताई पुलिस द्वारा ग्राम हरदौली–चैनपुर के बीच मिले पुलिस जवान की हत्या के प्रकरण में खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा ग्राम हरदौली–चैनपुर के बीच झिरी नाले में मिले विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा के जवान के शव के प्रकरण का त्वरित एवं प्रभावी खुलासा करते हुए हत्या में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
थाना मुलताई के मर्ग क्रमांक 13/26 धारा 194 बीएनएसएस में दर्ज प्रकरण में मृतक की पहचान रंजीत सिंह सरयाम पिता जमेदार सरयाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हिररी, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के रूप में हुई। मृतक 8वी बटालियन विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा में पदस्थ था एवं उसकी तैनाती ई कंपनी उमरिया मे थी। मृतक रंजीत सरयाम दिनांक 06.01.26 से ड्यूटी पर नहीं गया था।
अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना मुलताई पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई। शव का सिर क्षत-विक्षत होने से पहचान कठिन थी, परंतु मृतक की वर्दी एवं नेम प्लेट पर अंकित नाम R.S. SREYAM के आधार पर आर.एम. जारी कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया गया। इसके फलस्वरूप मृतक की पत्नी द्वारा पहचान की गई।