
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल निवासी श्री नारायण हुरमाड़े के सुपुत्र चिरंजीव चंद्रशेखर द्वारा मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा में राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में 10 वाँ स्थान प्राप्त कर जिले तथा समाज का नाम ऊंचा करने पर उनका विधायक कार्यालय में अभिनंदन किया गया ।
विधायक योगेश पंडाग्रे ने कहा की बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज तथा देश के लिए कुछ कर पाने के के निश्चय को शिक्षा के माध्यम से ही पाया जा सकता है।
इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चंद्रशेखर सहित समाज के अन्य विद्यार्थियों को भी बहुत बहुत बधाई। मैं आप सभी से अपेक्षा करता हूँ की आप की यह उपलब्धि अंतिम लक्ष्य बनकर ना रह जाये। आप आगे और कड़ी मेहनत कर अपने माता-पिता, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक नागले, समाज के वरिष्ठ श्री नामदेव नागले तथा श्री नारायण हुरमाडे भी उपस्थित रहे।






