
ब्यूरो रिपोर्ट
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया कि कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचनालय के आदेशानुसार वर्ष 2026- 27 हेतु नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं।इसके प्रचार प्रसार के लिए महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय में चार हेल्प डेस्क का गठन किया गया है जिनकी मॉनिटरिंग लीड कॉलेज बैतूल की टीम द्वारा की जा रही है। अभी बैतूल जिला नए पंजीयन के मामले में पूरे प्रदेश स्तर में पांचवें नंबर पर है महाविद्यालय के कॉलेज चलो अभियान के प्रभारी डॉक्टर हरीश लोखंडे ने बताया की इस वर्ष महाविद्यालय में अतिरिक्त प्रवेश के संभावना है। क्योंकि प्रवेश का प्रचार प्रसार पूरे क्षेत्र में भरपूर किया जा रहा है जिसमें शासन की योजनाओं और महाविद्यालय की उपलब्धियां की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी जा रही है। महाविद्यालय का प्रत्येक स्टाफ इस कार्य में लगा हुआ है सभी के स्टेटस सोशल मीडिया में भरे हुए हैं।





