
ब्यूरो रिपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रीवा में एक ऐसी पहल देखने को मिली, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने अपने स्टेनो से ध्वजारोहण करवाया। इस पहल के जरिए उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि सम्मान सिर्फ बड़े पद पर बैठे व्यक्ति का नहीं, बल्कि हर उस कर्मचारी और व्यक्ति का होना चाहिए, जो अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभा रहा है।
कलेक्टर की इस पहल की तस्वीरें सामने आने के बाद यह संदेश सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह पहल सम्मान, समानता और टीम भावना का खूबसूरत संदेश देती नजर आई