
ब्यूरो रिपोर्ट
वंदे मातरम का अपमान नही सहेगा हिन्दूस्तान – सुधाकर पंवार
कैंडल मार्च निकालकर युवा मोर्चा ने जताया विरोध
बैतूल। कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने हथो में कैंडल लेकर भारत माता की जयकारों के साथ मार्च भाजपा जिला कार्यालय से कांतिशिवा चौक गंज तक निकालकर आक्रोश जाहिर किया। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान करते हुए अपनी सोच का परिचय दिया है। उक्त उदगार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि वंदे मातरम हमारे देश की आन बान और शान है इसका अपमान पूरे देश का अपमान है।
भाजपा ऐसे कृत्यो को कभी बर्दाश्त नही करेगीं। लाखो शहीदो और बलिदानियों के पुण्यप्रतापों से मिली आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद वंदे मातरम राष्ट्रगीत गायन के दौरान सोनिया गांधी का व्यवहार राष्ट्रगीत के प्रति अनादर वाला रहा इस कृत्य के लिए सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्य ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओ द्वारा वंदे मातरम के अपमान किया गया है जिसके विरोध में युवाओं में भारी आक्रोश पनप रहा है। कांग्रेसीयों को इस कृत्य के लिए युवाओं सहित पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेसी वंदे मातरम की अस्मिता और गौरव को बर्दास्त नही कर पा रहे है। वहीं मोदी जी ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश वासियो को राष्ट्रगीत के प्रति गौरव की अनुभूति दी है।
इसके पश्चात कैंडल मार्च का समापन पर संपूर्ण राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, कमलेश सिंह, जिलाउपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, रश्मि साहू, जिला कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, सह कोषाध्यक्ष कमलेश राठौर, जिला मंत्री कांतिलाल यादव, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, सुनील पंवार, गोवर्धन राने, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वरंिसह चंदेल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष टेकाम,पिछडा वर्ग मोर्चा प्रशांत गावंडे, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता मालवी, पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री अतीत पंवार, मधु पाटनकर, राजेश आहूजा, पूरन साहू, भोला खंडेलवाल, प्रमोद राठौर, शक्ति धुर्वे, वर्षा खाडे, रोशनी इवने, फदीदा हुसैन, शारदा पाटिल, कृष्णा अमरूते, मीना बोरबन, सविता रघुवंशी, नीलम वागद्रे, सुनीला राठौर, आशीष पंवार, प्रवीण वराठे, भावेश चढोकार, सावन्या शेषकर, शशिकांत महाले, सोनू वर्मा, आदित्य डोंगरे, रवि सोनी, रवि हिराणी, नीलेश गिरी गोस्वामी, कमल अडलक, शशिकांत साहू, दीपक नानकर, अनिल पंवार, विशेष व्यास, जयप्रकाश साहू, पवन राठौर, अनूज आर्य, बसंत परिहार, गणेश पंवार सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
