
ब्यूरो रिपोर्ट
🔹 50 हजार रुपये, मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद
🔹 तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सारणी पुलिस ने 48 घंटे में किया लूट का खुलासा
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं गंभीर घटनाओं के त्वरित निराकरण तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने रात्रि के समय सुनसान सड़क पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.08.2026 को फरियादी संजीव त्रिपाठी पिता बृजमोहन त्रिपाठी, उम्र 57 वर्ष, निवासी एनबी-72, एबी टाईप सारणी ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.08.2026 को वह कार से जुन्नारदेव से सारणी आ रहे थे। रास्ते में खैरवानी के पास ग्राम तेंदूखेड़ा के समीप मेन रोड पर पेशाब करने के लिए कार से नीचे उतरे।
🔹इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोपियों ने फरियादी को डरा-धमकाकर, मारपीट कर एवं जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन के माध्यम से जबरदस्ती 50,000 रुपये ट्रांसफर कराए तथा उनका मोबाइल फोन एवं 4,500 रुपये नगद लूटकर मौके से फरार हो गए।
🔹 अपराध पंजीयन
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 256/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया।
🔹लगातार प्रयास एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने घटना में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें दिनांक 17.08.2026 को गिरफ्तार कर लिया।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
1. आनंद पिता रमेश उईके, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम ढोकली
2. सुभाष उर्फ अमन पिता कृष्णा बेलवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम ढोकली
3. कपिल पिता पिरमू धुर्वे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ढमकीभाटा, खैरवानी
4. विनय पिता किसना धुर्वे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम तीरभाटा
🔹 जप्त सामग्री
– 01 मोबाइल फोन
– 50,000 रुपये नगद
– घटना में प्रयुक्त 01 प्लेटिना मोटरसाइकिल
– घटना में प्रयुक्त 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
🔹 सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी – निरीक्षक जयपाल इनवाती
उपनिरीक्षक – प्रीति पालेवर
प्रधान आरक्षक – श्रीराम उईके
आरक्षक – मोहित भाटी, जितेन्द्र जाट, सुभाष
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि–
* रात्रि के समय सुनसान एवं निर्जन मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी अपरिचित व्यक्ति द्वारा रोकने या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर सतर्क रहें तथा आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
* उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की है कि अनजान व्यक्तियों के कहने पर मोबाइल के माध्यम से किसी भी प्रकार का ऑनलाइन लेन-देन न करें तथा अपना मोबाइल, बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
🔹 सारणी पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने स्पष्ट किया है कि अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी से वारदात को अंजाम दें, तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस उन तक पहुंचने में सक्षम है।