
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत चिल्कापुर gram panchayat chilkapur में बैठक आयोजित कर पंचायत के विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों, राशि के आहरण एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
gram panchayat chilkapurचिल्कापुर में पुलिया, नाली एवं शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण होने के पूर्व 5 लाख 90 हजार रुपये की राशि आहरित किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित सचिव, सरपंच और जीआरएस को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं गबन से संबंधित मामले में उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भैंसदेही को जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पंचायत के कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर सरपंच, सचिव एवं सहायक सचिव के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत की राशि का दुरुपयोग अथवा शासकीय राशि में गड़बड़ी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने gram panchayat chilkapur और अन्य ग्राम पंचायतों में भी निर्माण कार्य पूर्ण होने से पूर्व राशि आहरित किए जाने के मामलों की जानकारी ली। उन्होंने ऐसे मामलों में संबंधित सचिवों के विरुद्ध सेवा संबंधी कार्रवाई, यहां तक कि सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत की राशि का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।






