
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्राम पंचायत बोथिया gram panchayat bothiya स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों से गुणा-भाग के सवाल पूछने के साथ ही अपने नाम की स्पेलिंग भी पूछी। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने gram panchayat bothiya विद्यालय में स्मार्ट एलईडी टीवी के माध्यम से कराई जा रही पढ़ाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट टीवी चालू करते नहीं आने पर उन्होंने संबंधित शिक्षक की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य से विगत दो वर्षों में विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी ली। संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने पर प्राचार्य को नोटिस देने और संबंधित निर्माण कार्यों की सोशल ऑडिट कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के भोजन कक्ष का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार दिए जा रहे भोजन की जानकारी ली तथा भोजन को स्वयं भी देखा। भोजन कक्ष की छत जर्जर अवस्था में पाए जाने पर उन्होंने सचिव एवं सब इंजीनियर को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर उन्होंने पंचायत के प्रति नाराजगी व्यक्त की।






