
सारनी कांतिशिवा पेट्रोल पम्प kantishiva petrol pump पर उस वक्त हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब एक ग्राहक ने पेट्रोल पम्प कर्मचारी पर गाड़ी के डीजल टेंक में पेट्रोल डालने की शिकायत को लेकर हंगामा मचा दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पेटोल पम्प पर हाथापाई जैसी स्थिति निर्मित हो गई। इसी दौरान पेट्रोल पम्प कर्मी द्वारा पुलिस को सुचना दी। तत्काल मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने दोनों पक्षों को समझाइश दे कर मामले को शांत कराया।
बता दे की सुबह सबेरे 6 बजे के दरम्यान साग सब्जी के फुटकर विक्रेता व्यापारी योगेश अहिरवार अपनी मालवाहक गाडी MP48ZK6872 में डीजल डलवाने सारणी के कांतिशिवा पेट्रोल पम्प पहुंचे थे।
kantishiva petrol pump
नींद में से उठकर पेट्रोल पम्प कर्मी ने गलती से डीजल की जगह पेट्रोल डाल दिया। वाहन चालक ने पेमेंट भी पूरा किया और गाडी ले कर घर की और रवाना हुआ। लेकिन थोड़ी ही दूर जा कर गाडी बंद हो गई।
जिसके बाद जैसे ही यह जानकारी वाहन मालिक को लगी की गाडी में डीजल की जगह पेट्रोल डाला है। तो वह kantishiva petrol pump पेट्रोल पम्प पहुंच गया और हंगामा खड़ा हो गया।
बता दे की इससे पूर्व भी इस पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल में पानी तो डीजल कम भरने की शिकायते आई है। पर पेट्रोल पम्प कर्मचारी गलतियों में सुधार नहीं कर रहे। जिसका खामियाजा आम ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है।
सारणी से कुलदीप साहू की रिपोर्ट।






