बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल एवं बैतूल जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार के निर्देशानुसार जिले में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की शुरुआत की गई है।
इस बड़े राजनीतिक और सामाजिक अभियान को गति देने के लिए भाजपा ने अपनी जिला स्तरीय टोली की घोषणा कर दी है, जिसमें जिला मीडिया प्रभारी श्री सूर्यदीप त्रिवेदी को एक साथ कई महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, श्री सूर्यदीप त्रिवेदी को अभियान के तहत ‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ के सफल संचालन के साथ-साथ सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विभाग ‘ओप-एड और मीडिया प्रबंधन’ (Op-Ed and Media Management) का मुख्य जिम्मा सौंपा गया है
वैचारिक और मीडिया मोर्चे पर रहेंगे अग्रिम पंक्ति में
इस बड़ी जिम्मेदारी के तहत श्री त्रिवेदी बैतूल जिले में अभियान की हर छोटी-बड़ी गतिविधि को समाचार माध्यमों तक पहुँचाने और प्रेस से समन्वय स्थापित करने का काम करेंगे । इसके साथ ही, ‘ओप-एड’ प्रबंधन के जरिए वे पार्टी की विचारधारा और ‘लोकतंत्र बचाओ’ के संदेश को प्रमुख समाचार पत्रों और वैचारिक मंचों पर लेखों के माध्यम से प्रमुखता से रखने की रणनीति तैयार करेंगे।

कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष
बता दे की सरल, सौम्य और शालीन व्यक्तित्व के धनी सूर्यदीप त्रिवेदी (सूर्या ) ने विगत दो दशकों से भी अधिक समय के अंतराल में जिले की पत्रकरिता में संवाददाता से लेकर जिले से प्रकाशित समाचार पत्रों में सम्पादन तक की भूमिका निभाई है। निष्पक्ष और तेज तर्रार पत्रकार के साथ रंगमच पर भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरे है। साथ भी सामाजिक प्रेरणा दायी और मतदाता जागरूकता जैसे सन्देशों से ओतप्रोत लघु फिल्मों का भी निर्माण कर जिले को गौरवान्वित किया है। जो वर्तमान में भी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व निभा रहे है।

जिला मीडिया प्रभारी श्री सूर्यदीप त्रिवेदी को संगठन द्वारा इस महत्वपूर्ण अभियान में दोहरा मोर्चा सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि त्रिवेदी के मीडिया अनुभव और कुशल प्रबंधन से इस अभियान को व्यापक स्तर पर बड़ी सफलता मिलेगी और पार्टी का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा।