
भोपाल (SCN News India)। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए प्रशासनिक फेरबदल के तहत विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा पर कई लोक सेवकों को पदोन्नति का लाभ देते हुए उनकी नवीन पदस्थापना सूची जारी कर दी गई है। वल्लभ भवन, भोपाल से जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत प्राचार्य हाईस्कूल से प्रमोट कर अधिकारियों को प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उ.मा.वि.) के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह पदोन्नति आदेश म.प्र. वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के अंतर्गत निर्दिष्ट पे-मैट्रिक्स लेवल 12 (वेतनमान रुपये 15600-39100 + 5400 ग्रेड-पे) के तहत जारी किए गए हैं। सूची में शामिल अधिकारी लंबे समय से अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे।







