
ब्यूरो रिपोर्ट
बिजली कंपनी द्वारा आज 10 दिसंबर को 11 केव्ही रामनगर फीडर के ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है। जिसके चलते 11 केव्ही रामनगर फीडर में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, पटवारी कॉलोनी, जय प्रकाश वार्ड, रामनगर आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।