scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

Betul

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नपाध्यक्ष ने ली स्व-सहायता समूहों की बैठक, योजनाओं की जानकारी दी

Scn News India

भारती भूमरकर 

सारनी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 19 दिसंबर को बैतूल प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने शुक्रवार को स्व सहायता समूहों की बैठक ली। बैठक में उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही हितग्राहियों को बैतूल पहुंचने का निमंत्रण भी दिया।

पाथाखेड़ा के विश्वकर्मा मंगल भवन में आयोजित बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, डेएनयूएलएम के नोडल अधिकारी केके भावसार, शाखा प्रभारी रंजीत डोंगरे मौजूद थे। उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को पी.एम. स्वनिधि, स्वरोजगार ऋण समेत अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी। नपाध्यक्ष ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं, पी.एम. स्वनिधि हितग्राही, लाडली बहना समेत अन्य हितग्राही अधिक से अधिक संख्या में बैतूल पहुंचकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद देवें। बैठक में दिशा, ओमसाईराम, सुजाता, आराधना आजीविका, जय माता दी खेड़ापत्ति, अनुसुइया, रानी दुर्गावती, कार्तिक, मां ताप्ती, गुरुकृपा, बैजनाथ बाबा, साधना, गौरी, साक्षी, विदुषी, पंचवटी, योग्यता, एकता, खेड़ापति, श्री शिवाय, राजेश्वरी, गरिमा, उद्गम, कादंबरी, नवनिर्माण, दर्पण, श्रद्धाशक्ति स्व सहायता समूह, एएलएफ ग्रुप में धानी,उमंग, दिशा के पदाधिकारी उपस्थित थे।