scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

Betul

निजी स्कूल की तेज़ रफ़्तार बस अनियंत्रित हो कर पलटी 30 बच्चे घायल

Scn News India

ब्यूरो रिपोर्ट 

साईंखेड़ा थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक निजी स्कूल की तेज़ रफ़्तार बस अनियंत्रित हो कर नाले में पलट गई । हादसे में 30 बच्चे घायल हो गए। जिसमे 8 बच्चों को गंभीर चोट आई है। जिन्हे जिला अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया है।

बताया जा रहा है की ड्राइवर शराब के नशे में था। 
बता दे की प्राइवेट स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही थी इसी दौरान नीमनवाड़ा गाँव के पास बस अनियंत्रित हो गई और नाले में गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी निश्चल झरिया, जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वही विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भी अस्पताल में घायल बच्चों से मुलाकात कर अस्पताल प्रबंधन को उचित उपचार के लिए निर्देशित किया।
इधर आरटीओ अनुराग शुक्ला द्वारा बस ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने की कारवाई की गई है, साथ ही बस की फिटनेस परमिट आदि दस्तावेज भी चेक किए जा रहे है।