
भारती भुमरकर
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिले में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 9 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक मनाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल की उपस्थिति में विधिक सेवा सप्ताह का समापन शुक्रवार को बाईक रैली के साथ किया गया। बाइक रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल श्री थपलियाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उक्त रैली न्यायालय परिसर बैतूल से बस स्टैंड रोड होते हुए अंबेडकर चौक से मैकेनिक चौक, बाबू चौक होते हुए कॉलेज रोड से गणेश चौक, कोठीबाजार से कोतवाली थाना, लल्ली चौक होते हुए वापस जिला न्यायालय परिसर बैतूल में पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। समापन अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैतूल श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा समस्त प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए 07 दिवसीय न्यायोत्सव कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण- श्रीमती शर्मिला बिलवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इसके अलावा सीएम साईज स्कूल बैतूल बाजार बैतूल में निबंध, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता कराई गई एवं श्री विद्या मंदिर स्कूल हमलापुर बैतूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
बाइक रैली एवं 07 दिवसीय न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह का उद्देश्य विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उक्त योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में विहित प्रक्रिया की जानकारी तथा जनसामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक जागरूकता, साक्षरता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। बाइक रैली में जिला न्यायाधीश श्री सचिन कुमार घोष, श्री कैलाश नारायण अहिरवार, डॉ. कु.महजबीन खान, श्रीमती ज्ञानेश्वरी कुमरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती संगीता भारती राठौर, सचिव श्रीमती शर्मिला बिलवार, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्री सुरेश यादव, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सोमनाथ राय, श्री बी.के. पांडे, श्री संजय शुक्ला, श्री अवध हजारे अन्य न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारी, अधिवक्तागण, पुलिस विभाग, लीगल एड डिफेंस काउंसल, पैरालीगल वॉलेंटियर्स तथा एनजीओं के सदस्य व कार्यकर्ता तथा विधि महाविद्यालय के छात्र, एनएसएस/एनसीसी/स्पोर्ट से संबंधित विद्यार्थियों ने भाग लिया।