बैतूल नगर का विकास महानगरों की तर्ज, विधायक ने किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने बैतूल नगर के विकास के संबन्ध में पुलिस ग्राउंड, नेहरू पार्क चौपाटी एवं गांधी चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ग्राउंड में सर्वसुविधायुक्त योग भवन एवं शौचालय निर्माण, नेहरू पार्क चौपाटी में पार्किंग शेड, फुटपाथ निर्माण, कोठीबाजार गांधी चौक पर अंडरग्राउंड पार्किंग, शेड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को दिये।

उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि बैतूल नगर का विकास महानगरों की तर्ज पर भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप हो। बैतूल जिले की जनता को हरसंभव सुविधाएँ सुलभ कराने एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकताओं में है।

इस दौरान नपा अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम वैद्य सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।

