scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

scn news india

मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे सलमान का आज सुबह शॉर्ट एनकाउंटर

Scn News India
ब्यूरो रिपोर्ट 
रायसेन  जिले में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे सलमान का आज सुबह शॉर्ट एनकाउंटर हो गया। बता दे की आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।  आरोपी सलमान को  कल देर रात भोपाल के गांधीनगर इलाके से  गिरफ्तार किया गया था।  आज सुबह गोहरगंज और भोपाल पुलिस की स्पेशल जॉइंट टीम उसे लेकर रायसेन के लिए रवाना हुई इसी दौरान  भोपाल से गोहरगंज जाते समय भोजपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास कीरतनगर के जंगली इलाके में पुलिस का वाहन अचानक पंचर हो गया। 
पुलिस के जवान नीचे उतर कर टायर देखने लगे।  तभी हथकड़ी लगे आरोपी सलमान ने अचानक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर  छीन ली और भागते हुए पुलिसवालों पर फायर करने लगा। 
बचाव में पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की , जिसमे एक गोली सलमान के दाहिने पैर में जा लगी। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।  गोली लगते ही सलमान जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।  डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।