
ब्यूरो रिपोर्ट
एडव्होकेट तथा सोशल मिडिया एक्टिविस्ट अयूब मंसूरी ने भाजपा नेता व् नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे पर मोबाईल पर धमकाने का आरोप लगाते हुए थाना सारनी में लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया की मेरे जल आवर्धन के खिलाफ अवैध नल कनेक्शन का लाइव चलाने, नगर पालिका में बाबा मठारदेव मेले के ठेके के खिलाफ पोस्ट डालने और अध्यक्ष के घर के पीछे की नाली निर्माण को उजागर करने पर मुझे सीधे फोन करके नगर पालिका अध्यक्ष ने कम से कम 5 से 7 बार थाने में FIR करूंगा की धमकी दी गई। इसी संदर्भ में मैंने आज थाना सारणी में आवेदन दिया है।
उन्होंने यह भी कहा की यदि जनहित के मुद्दों पर बात करना अपराध है तो ये अपराध वो बार बार करेंगे।
नोट – मामले में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे का पक्ष जानने की कोशिश जारी है।
