
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार के निमित्त विकास आयुक्त (हस्त शिल्प) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हस्त शिल्प पुरूस्कार से महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किए गए बैतूल विकास खंड के ग्राम टिगरिया के बलदेव वाघमारे का भाजपा परिवार ने शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत, सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने कहा कि यह सम्मान बैतूल के गांव की मिटटी का सम्मान है। आज पूरा जिला श्री वाघमारे को मिले राष्ट्रीय हस्त शिल्प पुरूस्कार से गौरवान्वित है। नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने कहा कि हमारे जिले की प्रतिभा का सम्मान राष्ट्रीय मंच पर हुआ यह सम्मान कला के क्षेत्र में प्रेरणा का कार्य करेगा। राष्ट्रपति से सम्मानित बलदेव वाघमारे ने सम्मान के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से एकमात्र राष्ट्रशिल्पी का पुरूस्कार उन्हे मिला है। देश भर में चालिस लोगो को यह सम्मान मिला। श्री वाघमारे ने बताया कि भैरवाकला हडडपा कालिन संस्कृति का हिस्सा है जो लगभग 5 हजार साल पुरानी शिल्पकला है। हमारे लिए यह पारिवारिक परंपरा का ही हिस्सा है। इस शिल्पकला में मिटटी में पीतल और ताबां मिलाकर निर्माण किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर जिले का सम्मान भैरवाकला को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, इंद्रपाल पुण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नितीन बारस्कर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी, मनोज मालवीय, तपन मालवीय, आशीष पंवार, प्रवीण वराठे, भावेश चढोकार, वरूण धोटे, जुबेर पटेल, पर्वतराव धोटे, ओमप्रकाश सरले, मीना बोरबन, सतीश महाते, कुणाल शर्मा, सोनू वर्मा, सुनील नहारिया, दिलीप जावंजाल सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, व ग्रामीणजन मौजूद रहे।