
ब्यूरो रिपोर्ट
आज शाम 4:00 बजे प्रेम नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में क्षेत्र में चल रहे जल आवर्धन कार्यों एवं संबंधित जनसमस्याओं की प्रगति की समीक्षा हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की जल आवर्धन योजनाओं की वर्तमान स्थिति तथा मूलभूत समस्याओं का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

संबंधित विभागों द्वारा अब तक की गई कार्यवाही का संज्ञान लिया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए। बैठक में निम्न प्रमुख उपस्थितजन सम्मिलित रहे नेहरू सिंह, भगवान जावरे, इलयास भाई, विक्की सिंह, महेंद्र भारती, पिंतीस नगले, बटेश्वर भारती, मनोज पंडित, वसीम ख़ान, प्रदीप नगले, भूषण कांति, फ़ैयाज़ अंसारी, मिथलेस सिंह, संदीप मस्की, ताहिर अंसारी, शिवकुमार उपरीत, रामसर्रे वर्मा,पांचू खान, पिंटू अंसारी, ज्ञानेश्वर पाटिल, मणि सर, रोहन रघुवंशी, अनीता बेलवंशी, माया वर्मा।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जल आवर्धन कार्यों को कांग्रेस संगठन की प्राथमिकता में रखते हुए क्षेत्र में जल उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी तथा जनसमस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदमों को गति प्रदान की जाएगी। साथ ही, समीक्षा किए गए विषयों के संबंध में संस्तुतियाँ संबंधित प्राधिकरणों को प्रेषित की जाएंगी।