
ब्यूरो रिपोर्ट
भाजपा समर्थित सुशीला वाघमारे टेमनी पंचायत के उपचुनाव में निर्विरोध निवार्चित
बैतूल। सरपंच उपचुनाव को लेकर टेमनी पंचायत में कोसमी की भाजपा समर्थित सुशीला वाघमारे निर्विरोध निर्वाचित हुई। नामांकन के दो महिला उम्मीदवारो ने उम्मीदवारी जताई थी। वहीं नाम वापसी के दौरान दोनो महिलाओं ज्योति सरनेकर, हेमवती धनराज बडोदे ने सुशीला वाघमारे के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। र्निविरोध निर्वाचित होने पर सुशीला वाघमारे ने बताया कि इस उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचन के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओ और पदाधिकरीयों का विशेष सहयोग रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके एवं बैतूल विधायक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के मार्ग दर्शन में निर्विरोध वियजश्री प्राप्त की। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सरपंच सुशीला वाघमारे ने केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला से जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में मुलाकात कर पंचायत के विकास की चर्चा की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीतिन बारस्कर, शक्ति केन्द्र प्रभारी जुबेर पटेल, बूथ अध्यक्ष विकास बारस्कर, नितेश दरवाई, अलकेश और उपसरपंच सुखलाल ने टेमनी पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन पर ग्राम की जनता का आभार व्यक्त किया।