
ब्यूरो रिपोर्ट
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी गई है कि आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि नाबालिग से रेप और उसके परिजनों की हत्या का दोषी BJP का पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर जेल से बाहर नहीं आएगा।
यह पीड़िता, उसके परिवार और उसके साथ खड़ी हर आवाज की जीत है। मगर यह लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है।
नरेंद्र मोदी कहते थे कि नाबालिग के बलात्कारियों को दोषी साबित होते ही फांसी दी जाएगी, लेकिन सभी ने देखा कि कैसे बलात्कारियों और अपराधियों को बचाया जा रहा है।