
ब्यूरो रिपोर्ट
इंदौर में दूषित पानी पीने से हुईं मौतों के मामले में ndtv के वरिष्ठ पत्रकार अनुराग द्वारी के सवाल पूछने पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा झल्लाते हुए घंटा शब्द बोलने पर बैतूल के पत्रकारों ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा । तथा भाषा की मर्यादा बनाए रखने और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की मांग की ।
पत्रकारों का कहना है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सीनियर नेता है । वही उनके ही गृह जिले इंदौर में दूषित पानी बटता रहा। और अंततः देखते ही देखते सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए और बच्चों सहित दर्जनों लोग काल के गाल में समा गए। ऐसी भयावह त्रासदी पर मंत्री विजयवर्गीय का इस तरह बेतुका बयान घंटा पूरी भाजपा को शर्मसार करने जैसा है।
पत्रकारों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से ऐसे बेतुके बयानों पर लगाम लगाने की मांग की ।
इस दौरान ndtv बैतूल के वरिष्ठ पत्रकार अकील अहमद अक्कू भैय्या के साथ सभी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।