
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल बाबा गुरूसाहब मलाजपुर मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डी डी उइके, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री मोहन नागर नागर जी, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके जी के साथ सहपारिवार सम्मिलित होकर पूज्य बाबा गुरूसाहब जी की समाधि के दर्शन किए एवं श्रद्धालु जनों को शुभकामनाएँ भेंट कीं।

लगभग 400 वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुआ यह मेला सकारात्मक ऊर्जा का एक अद्भुत केन्द्र है। ऐसी मान्यता है कि बाबा गुरूसाहब जी की समाधि की परिक्रमा मात्र से नकारात्मक शक्तियाँ दूर हो जाती हैं। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ आकर आस्था के साथ शीश नवाते हैं।
यहाँ प्रसाद के रूप में गुड़ चढ़ाया जाता है, जिसकी विशेषता है कि उस पर कभी मक्खियाँ व चींटियाँ नहीं लगतीं।

इस पावन अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अनिल सिंह कुशवाह जी, भाजपा नेता श्री कान्ति यादव जी, मण्डल अध्यक्ष श्री अमन आंवलेकर जी, जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पा कान्ति यादव जी, श्री प्रद्युम्न उइके, युवा मोर्चा महामंत्री श्री संतोष टेकाम जी, सहित मन्दिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

