
ब्यूरों रिपोर्ट
भैंसदेही:- सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदुओं को एकजुट कर समाज को मजबूत करने के उद्देश्य से आज ग्राम चिल्कापुर के हायर सेकंडरी स्कूल मैदान पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें चिल्कापुर मंडल में सम्मिलित ग्राम चिल्कापुर, गुदगांव , रामघाटी, ढोण्डी हनुमानढाना ,राजनी, ठेमगाव,पिपरिया एवं सिरजगांव के ग्रामवासी गण सम्मेलन में भाग लेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष धनराज साहू अधिवक्ता द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 10 बजे ग्राम चिल्कापुर के राधा कृष्ण मंदिर में सभी हिन्दू एकत्र होंगे जहां पूजन अर्चन कर गाजे बाजे और हर्ष उल्लास के साथ चिल्कापुर,गुदगांव के प्रमुख मार्गो से कलश यात्रा (शोभायात्रा ) निकलेंगी जिसका समापन सम्मेलन स्थल पर होगा। अतिथियों की उपस्थिति में समस्त मंचीय कार्यक्रम संपादित होंगे। जिसमें वक्ताओं का बौद्धिक के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त होगा । कार्यक्रम के अंत में समरसता भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष धनराज साहू, पालक महादेव राने,संरक्षक सदस्य दादूराव पाटनकर,लालाराम साहू, सचिव देवीदास कारे, कोषाध्यक्ष रविन्द्र बारस्कर,उपाध्यक्ष सदाराम बारस्कर, नारायण महाले, रमेंश कुम्भारे,मनोज धोटे, रघुनाथ देशमुख, डॉ.गजानन लिखितकर, दिलीप राने, केशो बारस्कर,राजकुमार बोड़खे,संजू कारें,अशोक अड़लक,विश्वनाथ बोड़खे,अरुण दवंडे,अशोक बारस्कर, वासु बारस्कर, अशोक नाकतुरे, मनोज बारस्कर,गुलाब चढ़ोकार,बल्देव मुंडेकर, संदीप मगरदे, भोजराव मस्की,श्रीमती मंजूलता साहू,श्रीमती बसंती धुर्वे, श्रीमती गीता लोखंडे, श्रीमती कौशल्या पाटनकर सहित आयोजन समिति के अन्य सभी सदस्यों ने चिल्कापुर (गुदगांव ) मंडल क्षेत्र के सभी ग्रामवासी हिन्दू जनों
बुजुर्गो, युवाओ एवं मातृ शक्तियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सह परिवार उपस्थित होने की अपील की है।